इंदौर:नगर निगम एवं मत्स्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शहर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त फिश पार्लर निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के 16 स्थान पर लगभग 80 फिश पार्लर बनेंगे. इसके लिए मत्स्य विभाग राशि देगा और नगर निगम मार्केट बनाएगा.
स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि इन फिश पार्लर्स के निर्माण से नागरिकों को ताज़ी और स्वच्छ मछलियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह पहल शहर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित बाजार व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगी. नगर निगम एवं मत्स्य विभाग द्वारा शीघ्र ही इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें
Next Post
राशिफल-पंचांग : 05 मार्च 2025
Wed Mar 5 , 2025
पंचांग 05 मार्च 2025:- रा.मि. 14 संवत् 2081 फाल्गुन शुक्ल षष्ठी बुधवासरे शाम 5/12, भरणी नक्षत्रे प्रात: 6/47 तदुपरि कृतिका नक्षत्रे रातअंत 5/16, वैधृति योगे रात 3/9, कौलव करणे सू.उ. 6/12 सू.अ. 5/48, चन्द्रचार मेष दिन 12/24 से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. —————————————————– आज जिनका जन्म दिन […]

You May Like
-
7 months ago
प्लाटून कमांडर की चयन प्रकिया निरस्त
-
5 months ago
बरगी और पाटन के सूने मकान में चोरी
-
2 years ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार