राशिफल-पंचांग : 05 मार्च 2025

पंचांग 05 मार्च 2025:-

रा.मि. 14 संवत् 2081 फाल्गुन शुक्ल षष्ठी बुधवासरे शाम 5/12, भरणी नक्षत्रे प्रात: 6/47 तदुपरि कृतिका नक्षत्रे रातअंत 5/16, वैधृति योगे रात 3/9, कौलव करणे सू.उ. 6/12 सू.अ. 5/48, चन्द्रचार मेष दिन 12/24 से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.

—————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 05 मार्च 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में भवन संबंधी विवाद का सामना करना पडेगा. वर्ष के मध्य में रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी. व्यर्थ वाद विवाद से मतभेद बढेगा. वर्ष के अन्त में व्यापार में प्रगति होगी. सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. नवीन योजनाओं का विस्तार होगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार में उन्नति होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख प्राप्त होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ वाद विवाद एवं मतभेद में वृद्धि होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंं को राजकीय क्षेत्र सम्मान की प्राप्ति होगी, प्रसन्नता बनी रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ प्राप्त होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को दूसरों के सहयोग के लिये तत्पर रहना पडेगा.

—————————————————–

आज का भविष्य: बुधवार 05 मार्च 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चतुर, बुद्धिमान, व्यवहारकुशल, आशावान, अनुशासनप्रिय, स्पष्टवादी होगा. निर्णय करने की क्षमता इनमें अधिक होती है. अपने कार्य के प्रति सदैव सजग रहेगा. नेतृत्व प्रधान होगा. माता पिता के प्रति श्रद्धा रखने वाला होगा.

—————————————————–

मेष- अनचाहे स्थान की यात्रा होगी. आर्थिक मामलों में लाभ होगा. छोटी मोटी बातों पर चिन्ता रहेगी. शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है.

वृषभ- उपहार तथा सम्मान मिलेगा. व्यवहारिक क्षमता से बिगड़े कामकाज बनेंगे. वाद विवाद से बचने का प्रयास करें. मित्र मिलन होगा.

मिथुन- किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त रहेंगे. पारिवारिक चिन्ता रहेगी . अधिकारी वर्ग से विवाद पराक्रम बढ़ेगा. जोखिम से सतर्क रहें.

कर्क- धार्मिक कार्यो में लगन व निष्ठा बनी रहेगी. यात्रा देशाटन में सामान का पूरा ध्यान रख्ेंा. व्यर्थ के कार्यो में धन का अपव्यय होगा.

सिंह- पारिवारिक कार्य फलीभूत होंगे. मनोरंजन पर व्यय होगा. भूमि भवन मकानादि की समस्या हल होगी. निर्माण के कार्यो पर विचार होगा.

कन्या- दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा. आपसी व्यक्ति सहयोग करेंगे. अतिथि आगमन का योग है.कामकाज में उन्नति के योग है.

तुला- आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. व्यसन से बचने का प्रयास करें. संतान के कार्यो की प्रशंसा होगी. आय का नया मार्ग सामने आयेगा.

वृश्चिक- किसी बड़े सदस्य का सहयोग रहेगा. पत्राचार करते समय सावधानी रखें. निजी पुरूषार्थ का लाभ प्राप्त होगा. मनोरंजक यात्रा होगी.

धनु- आर्थिक कार्य बनने का योग है. पारिवारिक कार्य में गति आयेगी. स्वास्थ्य की चिन्ता रह सकती है. मित्रता उपयोगी रहेगी.

मकर- धार्मिक योजनाओं में वृद्धि होगी. पारिवारिक चिन्ता रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा. आशा से अधिक सफलता मिलेगी.

कुम्भ- व्यर्थ के विवाद से बचें. नवीन संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. निजी पुरूषार्थ बना रहेगा. भूमि भवन के कार्यो पर विचार होगा.

मीन- भय एवं चिन्ता दूर होगी. स्वास्थ्य में अनुकूलता रहेगी. व्यापार व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आशा के अनुकूल लाभ मिलेगा.

—————————————————–

व्यापार-भविष्य:

फाल्गुन शुक्ल षष्ठी को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से अलसी, सरसों, गेहॅू, जौ, चना, चांवल, मॅूग, मोठ, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. नारियल, दाख, सुपारी, मोला, के भाव में तेजी का रूख रहेगा. रूई, कपास, बिनौला, वायदा, विचार आज श्रेष्ठ रहेगा. भाग्यांक 5756 है.

—————————————————–

Next Post

इंदौर में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की बदल रही है सूरत व सीरत

Wed Mar 5 , 2025
इंदौर: इंदौर जिले में उपभोक्ताओं के हित में और उचित मूल्य दुकानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा नवाचार किया जा रहा है. कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकानों की सूरत और सीरत बदलने लगी है.अब शासकीय उचित मूल्य दुकानों […]

You May Like