
भोपाल: आगामी गणेशोत्सव सहित अन्य धार्मिक त्यौहारों में पंडालों और झांकियों में सजावट के लिए विद्युत वितरण कंपनियों ने अस्थायी कनेक्शन की विशेष व्यवस्था की है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने धार्मिक उत्सव समितियों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए केवल ऑनलाइन अस्थायी कनेक्शन लेकर ही बिजली की साज-सज्जा करें।
उन्होंने कहा कि अस्थाई कनेक्शन लेने से दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और विद्युत आपूर्ति भी सुरक्षित ढंग से की जा सकेगी। मंत्री ने समितियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि बिना अनुमति और अनाधिकृत कनेक्शन से किसी भी तरह की परेशानी से बचना आवश्यक है।
