बरगी और पाटन के सूने मकान में चोरी

जबलपुर: बरगी और पाटन थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बरगी थानांतर्गत ग्राम कालादेही निवासी तारा बाई सेन अपने घर में ताला लगाकर बाजार गई थी कि तभी उसके घर के दरवाजे का कुंदा तोड़कर अज्ञात चोर घुसा और घर में रखे 20 हजार रुपए चोरी कर लिए।

वहीं पाटन थानांतर्गत चौपाटी वार्ड पाटन निवासी पलक पटैल के घर में अज्ञात चोर ने घुसकर आलमारी में रखे 25 हजार रूपये व चंादी चैन, अंगूठी, ब्रेसलेट तथा छोटी बहन की आलमारी में रखे 30 हजार रूपये चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

भाजपा संगठन राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम, कार्यकर्ता इसकी सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी

Mon May 25 , 2026
पटना, (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक संगठन है, जो समर्पित कार्यकर्ताओं की शक्ति पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। श्री चौधरी ने पटना […]

You May Like