रामेश्वर ने मुस्कान में बालिकाओं संग मनाई दीपावली

नर्मदापुरम। भोपाल की हुजूर सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने दीपावली के अवसर पर मुस्कान संस्था पहुंचकर बालिकाओं संग उत्सव की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुस्कान संस्था समाज में सेवा, संस्कार और संवेदना का प्रतीक है। कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था संचालक मनीष ठाकुर ने सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बालिका बतिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में संस्था स्टाफ एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Next Post

देपालपुर में ट्रेचिंग ग्राउंड पर 39 लाख से बनेगा स्वच्छता पार्क

Thu Oct 16 , 2025
इंदौर: सुपर स्वच्छ शहर इंदौर ने अपने अनुभव और कार्यशैली को अब जिले के अन्य नगरीय क्षेत्रों में भी लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं. इसके चलते नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव ने स्वच्छता टीम के साथ ई बस के माध्यम देपालपुर पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान […]

You May Like