रुपया डॉलर के मुकाबले 31 पैसे मजबूत

मुंबई, 07 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 31 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.87 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन मजबूत हुई है। मंगलवार को यह 12 पैसे की बढ़त में 90.18 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज दो पैसे गिरकर 90.20 रुपये प्रति डॉलर तक खुला लेकिन कुछ ही देर में बढ़त में चला गया। यह नीचे 90.23 रुपये और ऊपर 89.75 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 89.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही नरमी से रुपया मजबूत हुआ है। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी इसे समर्थन मिला।

 

Next Post

शहडोल कलेक्टर पर दो लाख रुपये का जुर्माना

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने प्रशासनिक लापरवाही और राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के दुरुपयोग के मामले को काफी सख्ती से लिया। जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस एके सिंह की युगलपीठ ने मामले में शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसे उन्हें अपने निजी वेतन से […]

You May Like