यूट्यूबर ज्योति 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

हिसार, 26 मई (वार्ता) पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति को सोमवार को हरियाणा की हिसार पुलिस पेशी के लिए सोमवार को हिसार कोर्ट लेकर पहुंची। ज्योति मल्होत्रा को हिसार सिविल जज सुनील कुमार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

जानकारी के मुताबकि ज्योति को हिसार की सेंट्रल जेल नंबर-2 में रखा जाएगा। यह महिलाओं की जेल है। पेशी के दौरान कोर्ट के अंदर के गेट बंद कर दिए गए थे और भारी पुलिसबल को मौके पर तैनात किया गया था। ज्योति को इससे पहले पांच दिन और दूसरी बार चार दिन के रिमांड पर लिया गया था।

गौरतलब है कि रविवार शाम को चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद ज्योति को कोर्ट में पेश किया गया। ज्योति को सुबह ही कोर्ट में पेश किए जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ज्योति को आज करीब साढ़े तीन बजे कोर्ट में लेकर पहुंची। वहीं, पुलिस को ज्योति के मोबाइल से डिलीट की गइ कॉल डिटेल की रिपोर्ट मिल गई है। अभी लैपटॉप से डिलीट डाटा की रिपोर्ट भी नहीं आई है।

 

Next Post

भारत और मालदीव ने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देने उपायों पर व्यापक विचार विमर्श किया

Mon May 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 मई (वार्ता) भारत और मालदीव ने आज यहां द्विपक्षीय व्यापक आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझीदारी के तहत राजनीतिक आदान-प्रदान, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग, विकास साझीदारी को बढ़ावा देने उपायों पर व्यापक विचार विमर्श किया। मालदीव के विदेश मंत्री डॉ. अब्दुल्ला खलील और विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर […]

You May Like