भोपाल: बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले में रविवार शाम राजधानी के भदभदा विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। करीब 12 दिन बाद दोबारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। ट्विशा के भाई हर्षित शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व सैनिकों सहित सामाजिक और परिचित वर्ग के लोगों ने पहुंचकर ट्विशा को अंतिम विदाई दी। पूरे घटनाक्रम के चलते माहौल भावुक बना रहा।
गौरतलब है कि ट्विशा शर्मा की करीब पांच माह पहले रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के वकील बेटे समर्थ सिंह के साथ शादी हुई थी। ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।
