
इंदौर. गांधीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध डीजल बिक्री और होल्डिंग के मामले में कार्रवाई की . आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कि.
सुपरकारिडोर सर्विस रोड पालाखेडी कांकड़ के पास वर्दीधारी टीम ने निरीक्षण किया. इस दौरान 45 वर्षीय रंजीत उर्फ रणजीत को अवैध रूप से डीजल बेचते और अपने पास रखे हुए पाया गया. आरोपी के कब्जे से डीजल जब्त कर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस ने बताया कि ऐसे अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.
