बाल रक्षा दिवस, दुग्ध दिवस और नीलम संजीव रेड्डी की पुण्यतिथि पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं व श्रद्धांजलि

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस, विश्व दुग्ध दिवस तथा पूर्व राष्ट्रपति एवं स्वतंत्रता सेनानी नीलम संजीव रेड्डी की पुण्यतिथि पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के बच्चे ही भविष्य में राष्ट्र और मानवता का नेतृत्व करेंगे, इसलिए उनके सपनों, अधिकारों और हितों के प्रति सभी को समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर हर बच्चे के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेने का आह्वान किया।

विश्व दुग्ध दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के परिश्रमी पशुपालकों के योगदान से राज्य देश के अग्रणी दुग्ध उत्पादक राज्यों में शामिल हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार गौ-संरक्षण, गौशालाओं के निर्माण और डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि किसानों और पशुपालक बंधुओं के पुरुषार्थ से मध्यप्रदेश जल्द ही देश की मिल्क कैपिटल बनेगा।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक उन्होंने ईमानदारी और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ राष्ट्रसेवा की। उन्होंने कहा कि रेड्डी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, सादगी और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रेरणास्रोत है।

 

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 01 जून 2026

Mon Jun 1 , 2026
आज जिनका जन्म दिन है- उनका आगामी वर्ष: सोमवार 01 जून 2026 वर्ष के प्रारंभ में यात्रा होगी, सफलता मिलेगी, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, राजनैतिक गतिविधियों का योग है, वर्ष के मध्य में दाम्पत्य जीवन में कलह की स्थिति न आने दें, यात्रा होगी,वर्ष के अन्त में स्वास्थ्य […]

You May Like