इन्दिरा की विन्ध्य को जोडने की कल्पना वर्षों बाद हुई साकार

डॉ संजय पयासी
सतना.विकास की राह तलाश रहे विन्ध्य को एक करने की कल्पना की नींव का पत्थर अब से 42 साल पहले जवाहरनगर के एतिहासिक मैदान में तत्कालिन प्रधानमंत्री श्रीमती इदिरा गांधी ने स्वयं रखी थी.उस समय प्रदेश की बागडोर विन्ध्य के सपूत स्व.अर्जुन सिंह सभाल रहे थे.तब देश के रेलमंत्री पश्चिम बंगाल के तेजतर्रार नेता ए बी ए गनी खा चौधरी हुआ करते थे.संयोग ही है कि प्रगति के तेजी से सोपान गढ़ते देश में विन्ध्य को मिली इस आधी अधूरी उपलब्धि को हासिल करने में इतना समय लग गया.
विकास की दृष्टि से महती इस योजना के पहले चरण में सतना से रीवा की रेलवे लाइन का विकास किया गया.यह हिस्सा 8मई 1993 में पूरा हुआ.

इसके लोकार्पण के लिए तत्कालिन रेलमंत्री जफर सरीफ के साथ केन्द्रीय मंत्री के रूप में अर्जुन सिंह और माधवराव सिंधिया शामिल हुए थे.पहली ट्रेन के रूप में जबलपुर से सतना तक चलने वाली पैसेजर ट्रेन को रीवा तक बढ़ाया गया.हांलाकि प्रदेश के मुखिया के तौर पर उस समय कोई शामिल नहीं हो पाया था,क्योकि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ था.गौर करने वाली बात यह है कि श्री मती गांधी ने पहली बार सतना के उसी मंच से इस बात का जिक्र किया था कि आज पंजाब में चल रही समस्या के समाधान के लिए उच्च स्तरीय बैठक दिल्ली में आयोजित की गई है,जिसमें कोई न कोई फैसला हो जाएगा.

बाद में आपरेशन ब्लू स्टार किया गया जो उनकी हत्या का कारण भी बाद में बना.गौरतलब है कि उस समय की सरकार ने इस परियोजना को यह सोचकर चालू किया था कि इसके बन जाने के बाद विन्ध्य के अविकसित क्षेत्र के विकास के नए द्वार खुलेंगे.साथ ही बुन्देलखण्ड और बघेलखण्ड का सतत जुड़ाव हो सकेगा.हालांकि बाद में भी केन्द्र की सरकार ने बुन्देलखण्ड विकास के लिए विशेष पैकेज भी दिया.जिससे ललितपुर से खजुराहों तक रेलवे लाइन का विकास किया गया.जो इसी परियोजना का हिस्सा था.

Next Post

डायल-112 की तत्परता से टली अनहोनी, भटक रही 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

Sun Oct 25 , 2026
पांढुरना:पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक नाबालिग बालिका को संभावित अनहोनी से बचाते हुए सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि आजनगांव के पास नाबालिक बालिका उम्र 14 वर्ष, निवासी थाना मोहगांव, अकेली भटक रही है। बालिका के अकेले होने तथा उसके साथ किसी […]

You May Like