तुर्किए ने बड़े पैमाने पर ड्रग विरोधी छापे में सैकड़ों लोगों को लिया हिरासत में

इस्तांबुल, 20 जनवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) तुर्किए पुलिस ने बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान में 641 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तुर्किए के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्री येरलिकाया ने राजधानी अंकारा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सोमवार को भोर से पहले इज़मिर के पश्चिमी प्रांत और 14 अन्य प्रांतों में 608 जगहों पर छापे मारे गये, जिसमें 4,500 से ज़्यादा पुलिस अधिकारी शामिल थे। हवाई और नौसैनिक इकाइयों के साथ-साथ विशेष रूप से प्रशिक्षित नशीले पदार्थों का पता लगाने वाले कुत्तों ने भी इसमें मदद की।

उन्होंने कहा कि अभियान का मकसद सड़क स्तर के ड्रग नेटवर्क को खत्म करना था। हिरासत में लिये गये 95 प्रतिशत लोगों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। यह ऑपरेशन लगभग चार महीने की गहन निगरानी, तकनीकी तैयारियों और खुफिया काम के बाद किया गया। मंत्री ने कहा कि पुलिस बलों ने समन्वित कार्रवाई शुरू करने से पहले संदिग्धों की गतिविधियों, संपर्कों और वितरण के तरीकों पर नज़र रखी। तुर्किए लंबे समय से देश भर में ड्रग तस्करी से निपटने के प्रयासों को बढ़ा रहा है।

Next Post

इस्लामिक स्टेट ने काबुल में रेस्तरां हमले की जिम्मेदारी ली

Tue Jan 20 , 2026
काबुल, 20 जनवरी (वार्ता) इस्लामिक स्टेट(आईएस) समूह ने यहां एक रेस्तरां पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें एक चीनी नागरिक सहित कम से कम आठ लोगों की जान गयी थी। काबुल में अधिकारियों ने कहा कि वे अभी भी घटना की जांच कर रहे हैं। समूह ने सोमवार […]

You May Like