पैसे न मिलने पर युवक ने फांसी लगाई, रिक्शा चालक की मौत

इंदौर:खातीपुरा इलाके में पारिवारिक तनाव से घिरे एक युवक ने पाँच हजार रुपए न मिलने पर कमरे में फांसी लगा ली. युवक लंबे समय से आर्थिक और भावनात्मक संकट झेल रहा था, पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज जांच शुरु की.हीरानगर थाना क्षेत्र के खातीपुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 23 वर्षीय शुभम पिता महिपाल के रूप में हुई है, जो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था.

परिजन बताते हैं कि शुभम की माँ की 2002 में सर्पदंश से मौत हो गई थी और बाद में पिता भी कैंसर के कारण चल बसे. इसके बाद वह नाना-नानी के साथ ही रहता था. दो साल पहले हुए हादसे के बाद मिले क्लेम से उसने रिक्शा खरीदी थी. बताया गया कि मंगलवार को शुभम ने नानी से पाँच हजार रुपये मांगे थे. नानी द्वारा बाद में पैसे देने की बात कहने पर वह नाराज होकर कमरे में चला गया और फांसी लगा ली. भाई ने फंदे से उतारकर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया. हीरानगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भिखारी ठाकुर की परंपरा व ओडिसी नृत्य ने मोहा मन

Wed Dec 3 , 2025
जबलपुर: मंच पर हल्की रोशनी, मृदंग की पहली थाप और नर्तक–नर्तकियों के प्रवेश के साथ ही दर्शकों का ध्यान एकदम से मंच पर थिर हो गया। सभागार में संस्कृति और कला का अनोखा वातावरण बन चुका था। ओडिसी नृत्य की सुर–लय और भाव–मुद्राओं ने उपस्थित जनों को ऐसा बांधा कि […]

You May Like