जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक के साथ विवाद करने के बाद बमबाजी कर दी जिसमें युवक घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि पुष्पेन्द्र बिनोदिया 26 वर्ष निवासी आशा आटा चक्की के सामने घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह माडुलर किचिन बनाने का काम करता है।
बीती रात लगभग 10-30 बजे वह आशा आटा चक्की रामश्याम की दुकान के पास रोड पर राजा के साथ खड़ा था उसी समय तोता रजक आकर उसके साथ विवाद करने लगा, तभी शनि रजक, नीरज रजक आये दोनों अपने हाथ में सुअर मार बम रखे थे दोनों ने 2 सुअर मार फैंके जो राम श्याम की दुकान की शटर एवं दरवाजे में लगा, उसके नाक एवं आंख के नीचे चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट पर रिपोर्ट पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
