गोंडीपुरा बस्ती में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

भोपाल: गांधी प्रखंड अंतर्गत गोंडीपुरा बस्ती में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में संत नगर जिले और गांधी प्रखंड के पदाधिकारी, मातृ शक्ति तथा दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं उपस्थित रहीं।

उद्घाटन अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र ने उपस्थितजनों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए स्वावलंबन और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। यह केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Next Post

मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर सीएम डॉ यादव की शुभकामनाएं

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस के अवसर पर तीनों राज्यों के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ये राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करें और यहां का प्रत्येक नागरिक सुख, […]

You May Like