
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस के अवसर पर तीनों राज्यों के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि ये राज्य निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करें और यहां का प्रत्येक नागरिक सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण जीवन जिए।
उन्होंने तीनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और प्रगति की भावना की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
