गड्ढे में गिरने से बाइक सवार कृषक की मौत

खातेगांव। क्षेत्र के ग्राम चंदवाना-सोमगांव के बीच रेलवे निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे लाइन निर्माण कंपनी की कथित लापरवाही के कारण एक गहरे गड्ढे में मोटर साइकिल सहित गिरने से स्थानीय कृषक मोहन पिता जगदीश बडियार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम लिली तहसील खातेगांव की मृत्यु हो गई। घटना बुधवार करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है। निर्माण स्थल पर रेलवे कंपनी द्वारा कई गहरे गड्ढे खोदे गए थे। आरोप है कि इन गड्ढों के चारों ओर न तो कोई सुरक्षा घेरा (बैरिकेडिंग) लगाया गया था और न ही रात के समय राहगीरों को सचेत करने के लिए कोई संकेतक या लाइट की व्यवस्था की गई थी। अंधेरा होने के कारण मृतक मोहन जाट इस खुले गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा पाया और उसमें गिर गया, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की। इस हादसे के बाद से स्थानीय जनता में रेलवे निर्माण कंपनी के प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। वही परिजनों ने इस घटना को रेलवे की लापरवाही बताया हैं। गुरुवार सुबह मृतक का पीएम खातेगांव हॉस्पिटल में किया गया। जानकारी के मुताबिक मोहन बाइक से थे और गड्ढे में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग जिस कारण मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह पीएम के बाद बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार नर्मदा तट नेमावर में किया गया।

Next Post

भाजपा ने पटियाला और मोगा के 50 वार्डों में पुन: मतदान कराने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का किया स्वागत, मान से मांगा इस्तीफा

Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली 08 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब में पटियाला और मोगा के 50 वार्डों के चुनाव रद्द कर पुनः मतदान कराने का आदेश देने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है और राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफा देने, दोषियों के खिलाफ सख्त […]

You May Like