नोम पेन्ह, 23 जनवरी (वार्ता) कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में गुरुवार को एक स्थानीय व्यवसायी की ओर से आयोजित समारोह में लाल पैकेट बांटने के दौरान एकत्रित समूह में अफरा-तफरी के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10.00 बजे उस समय हुई , जब डुआन पेन्ह जिले के नोरोडोम बुलेवार्ड पर स्थित उद्योगपति सोक कोंग के आवास पर उनकी ओर से दिए गए लाल लिफाफों के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे।
नोम पेन्ह के उप-गवर्नर केउट छे ने शिन्हुआ से इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल लोगों को अस्पतालल में भर्ती कराया गया है।
