हरिद्वार जा रहे ग्वालियर अंचल के श्रद्धालुओं की यूपी में दर्दनाक मौत, पति-पत्नी समेत तीन की जान गई

ग्वालियर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में ग्वालियर अंचल के तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसा सरसावा थाना क्षेत्र के मन्नत ढालबे के पास हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े रेत से लदे ट्रक से जा टकराई। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गाड़ी चला रहे सूरज जो खुद गुना जिले के कुंभराज के रहने वाले हैं, ने बताया कि वे सभी तीर्थ यात्रा पर निकले थे और अंतिम पड़ाव हरिद्वार का था, जहां गंगा स्नान कर वे लौटने वाले थे। जैसे ही उनकी कार सहारनपुर के सरसावा इलाके में मन्नत ढाबे के पास पहुंची, एक तेज रफ्तार डंपर सामने से ओवरटेक करता हुआ आया। उससे बचने की कोशिश में उनकी कार किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार लोगों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर ही इन तीन लोगों की मौत हो गई, पवन (30), रुक्मणि (28) – पवन की पत्नी,हरिनारायण (55)। इनके शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर सहारनपुर मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

*गंभीर रूप से घायल सात लोग अस्पताल में भर्ती*

हादसे में लक्ष्मण, रेखा, निरंजन, विमला, दशरथ, रचना और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज जारी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुछ की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। जानकारी मिलते ही गुना से अन्य परिजन भी सहारनपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

Next Post

संपत्ति विवाद में दो भाइयों ने बड़े भाई को बेरहमी से पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun Jul 27 , 2025
छतरपुर। मातगुवां थाना क्षेत्र के चौंका गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शनिवार रात करीब 9 बजे कुलदीप शर्मा (उम्र 40 वर्ष) को उनके दो सगे छोटे भाई अरुण शर्मा और संदीप शर्मा ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। घायल अवस्था में कुलदीप को जिला अस्पताल […]

You May Like