सीतारमण से मिले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू

सीतारमण से मिले हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू

नयी दिल्ली 23 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उनसे राज्य के विभिन्न बजटीय एवं वित्तीय मुद्दों के समाधान का आग्रह किया है।

राज्य के सूचना विभाग में यह जानकारी देते हुए आज बताया कि उन्होंने गुरुवार रात को श्रीमती सीतारमण से भेंट कर राज्य सरकार से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने तुर्की से सेब आयात के मुद्दे पर चर्चा करने के साथ ही प्रदेश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए सेब पर आयात शुल्क में सर्वव्यापी वृद्धि करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से हिमाचल प्रदेश तथा अन्य विशेष श्रेणी राज्यों की उधार सीमा कम से कम दो प्रतिशत बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भी भेंट की और जल जीवन मिशन के तहत लंबित राशि को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उन्होंने पर्यटन परियोजनाओं के लिए लंबित धनराशि जारी करने का आग्रह कर प्रदेश की लम्बित विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं को स्वीकृत करने का आग्रह किया।

श्री सुक्खू ने विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से प्रदेश के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा संचालित जलविद्युत परियोजनाओं में राज्य की मुफ्त बिजली हिस्सेदारी बढ़ाने का आग्रह किया।

Next Post

प्रभारी मंत्री सिलावट ग्वालियर आए, गौशाला पहुंचे

Fri May 23 , 2025
ग्वालियर: प्रदेश के जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के आगमन पर ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। इसके बाद ग्वालियर में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। वे लाल टिपारा स्थित प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला का […]

You May Like