गौमाता की दुर्दशा पर सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन

उदयपुरा। सोमवार को सकल हिंदू समाज के सदस्यों ने गौमाता की दुर्दशा को लेकर तहसीलदार दिनेश बरगले को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्याप्त लाइट की व्यवस्था की जाए, सड़कों पर बैठे गोवंश को आसपास की गौशालाओं में भेजा जाए और सर्विस रोड से भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाए। समाज ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है। रविवार रात टोल के पास एक ट्रक की चपेट में आने से सात गायें घायल हुईं, जिनमें दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गायों को क्षिकरा गौशाला और दो को पचामा गौशाला में उपचार हेतु भेजा गया। इस घटना ने क्षेत्र में गोवंश सुरक्षा की गंभीरता को उजागर किया है।

Next Post

धान की बढ़ती आवक पर नई व्यवस्था, दशहरा मैदान फिर बना अस्थायी मंडी

Mon Oct 27 , 2025
रायसेन। धान की बढ़ती आवक को देखते हुए इस वर्ष भी दशहरा मैदान को अस्थायी मंडी के रूप में तैयार किया गया है। किसानों की सुविधा और ट्रॉली जाम की समस्या से बचने के लिए इस बार मंडी प्रशासन ने नई व्यवस्थाएं लागू की हैं। मंडी सचिव वीरेंद्र ठाकुर की […]

You May Like

मनोरंजन