चावल, गेहूं, चीनी मजबूत, खाद्य तेलों, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल में तेजी रही। चावल के साथ गेहूं और चीनी के भाव भी बढ़ गये। दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ देखी गयी। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 22 रुपये बढ़कर 3,858 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं नौ रुपये की मजबूती के साथ 2,789 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे भी नौ रुपये महंगा हुआ। इसके अलावा दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा।

मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा पांच रिंगिट टूटकर 4,573 रिंगिट प्रति टन पर रहा। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.69 प्रतिशत सस्ता हुआ और 73.61 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में सरसों तेल की औसत कीमत 44 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंगफली तेल 34 रुपये और सूरजमुखी तेल 26 रुपये महंगा हुआ। वनस्पति 19 रुपये और सोया तेल 14 रुपये ऊपर बोला गया। पाम ऑयल में 23 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।
मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव दो रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया। चीनी भी तीन रुपये सस्ती हुई।

.....

Next Post

लद्दाख में डेयरी क्षेत्र की अवसंरचना सुविधाओं,पहलकदमियों का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे शाह

Thu Apr 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (वार्ता ) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लेह में आयोजित एक कार्यक्रम में इस क्षेत्र के लिए विभिन्न पहलकदमियों का उद्घाटन करेंगे जिनमें कारगिल में 10 हजार लीटर दैनिक क्षमता के […]

You May Like