अंधियारिया गांव में लाखों का पुल है ध्वस्त, जिम्मेदार मौन

देवसर : देवसर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कठदहा के अंधियरिया गांव में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित पुल का आधा हिस्सा कुछ वर्षो से ध्वस्त है। पांचवें राज्य वित्त आयोग की राशि से बने इस ध्वस्त पुल पर जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हंै।सबसे हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों के अनुसार पुल से अभी तक कोई भारी वाहन भी नहीं गुजरा था, इसके बावजूद निर्माण धराशायी हो गया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता और पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह पुल 2017-18 से निर्माणाधीन है।

गुणवत्ताविहीन कार्य के चलते पुल के टूटे हिस्से में सरियों का ढांचा खुलकर सामने आ गया है, जिसे ग्रामीण घटिया निर्माण का प्रमाण बता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस पुल से भारी वाहन या स्कूली वाहन गुजर रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराने, निर्माण की गुणवत्ता की जांच करवाने तथा यदि अनियमितता सिद्ध होती है तो संबंधित उपयंत्री, सरपंच, सचिव के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं जनपद सीईओ सूरज मिश्रा जांच कराने से हाथ खड़े करते हुये निर्माण एजेंसी पर मेहरवान दिखे।

Next Post

आज कांग्रेस ने इंदौर से युवा स्वाभिमान झेन जी यात्रा शुरू की

Tue Jul 14 , 2026
इंदौर:नीट पेपर लीक, सीबीएसई बोर्ड में गड़बड़ी, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भोपाल तक उक्त यात्रा निकाली जा रही है। आज आरएनटी मार्ग यूनिवर्सिटी गेट से गांधी प्रतिमा रीगल चौराहे से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष […]

You May Like

Play sound