
मुलताई। पवित्र नगरी में हरतालिका तीज के अवसर पर ताप्ती सरोवर पर मंगलवार सुबह से महिलाओं की भीड़ उमड़ी । इस अवसर पर महिलाए अपने अपने हाथो में गेंहू के ज्वारे गौर लेकर ताप्ती तट पहुची । जहां पर महिलाओं ने रेत मिटटी से गौर के बीच पार्थिव शिवलिगं की स्थापना कर ताप्ती तट पर पुजा अर्चना कर शंकर भगवान की आरती की एवं गौर लेकर अपने अपने घरो पर पहुची । जहां पर गौरी गणेश एवं शिवलिगं की स्थापना कर पुजा अर्चना की । इस अवसर पर महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखकर रात्रि जागरण कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की । इस दौरान महिलाओं ने समय समय पर गौर एवं शिवलिगं की पुजा एवं आरती की एवं रात्रि में भजन कीर्तन किए । महिलाओं द्वारा बुधवार की सुबह अपने अपने घरो पर स्थापित गौर एवं शिवलिगं का ताप्ती तट पर विसर्जन किया जाएगा ।
