नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव’ में मानसिक और शारीरिक संतुलन पर चर्चा

नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव' में मानसिक और शारीरिक संतुलन पर चर्चा

देहरादून, 08, फरवरी (वार्ता) 38वें राष्ट्रीय खेल के अंतर्गत, मौली संवाद : नेशनल स्पोर्ट्स विजन कॉन्क्लेव’ के दसवें दिन की शुरुआत खेल जगत में मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा के साथ हुई।

पहला सत्र थकान से सफलता तक में आधार पर आधुनिक एथलीटों के लिए रिकवरी तकनीक समझाने के लिए था। इस सत्र का संचालन आईओए प्रेस अटैची जी. राजारामन ने किया। प्रमुख वक्ता के रूप में योग एवं समग्र स्वास्थ्य विशेषज्ञ अदिति खन्ना मौजूद रहीं। उन्होंने बर्नआउट को परिभाषित करते हुए बताया कि यह सिर्फ थकान नहीं बल्कि मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक थकावट का एक स्तर है, जिसे गंभीरता से लेना जरूरी है।

उन्होंने एथलीटों के लिए आराम की महत्ता पर जोर देते हुए कहा, “एक खिलाड़ी की ताकत सिर्फ उसकी ट्रेनिंग में नहीं, बल्कि उसकी रिकवरी में भी छिपी होती है। सही आराम और मानसिक शांति प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।”

योग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, उन्होंने मंच पर कुछ वॉलंटियर के साथ बर्नआउट से उबरने के लिए विशेष योग और सांस तकनीकों का अभ्यास कराया। साथ ही, तनाव और चिंता को दूर करने के लिए एक विशेष विश्राम अभ्यास भी किया गया।

इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े राजीव, कार्तिक और दीपक को सम्मानित किया गया।

दूसरे सत्र का मुख्य आकर्षण मनोरंजन रहा, जिसमें दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान बॉलीवुड डांस परफॉर्मेंस हुईं और एक शानदार फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें मॉडल्स ने विभिन्न एथलेटिक वियर में रैंपवॉक किया। इस रैंपवॉक के जरिए एथलीट्स के स्पोर्ट्सवियर कलेक्शन को बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत किया गया। वहीं, ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर ने भी मौजूद दर्शकों को ज़ुम्बा करवाया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस एनर्जेटिक एक्टिविटी का पूरा मज़ा उठाया।

प्रतिभागियों और दर्शकों ने इस सत्र का भरपूर आनंद लिया, जिससे खेलों का यह आयोजन न सिर्फ प्रतिस्पर्धा, बल्कि मनोरंजन और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का भी प्रतीक बन गया।

Next Post

सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा भारत

Sat Feb 8 , 2025
कटक, 8 फरवरी (वार्ता) श्रृंखला के शुरूआती मैच में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित भारत रविवार को बाराबती स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच में रविवार को तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा वहीं मेहमान इंग्लैंड सीरीज को जीवित रखने […]

You May Like