
भोपाल। नेमिनाथ जैन मंदिर, नेमी नगर में चातुर्मास के अवसर पर मुनि संस्कार सागर महाराज एवं मुनि वीकौशल सागर महाराज के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। श्री विद्यासागर बालिका मंडल की बालिकाओं ने 24 तीर्थंकरों की आरती एवं भक्तामर स्तोत्र का पाठ कर मुनि संघ को श्रीफल समर्पित किया और भारतीय संस्कृति, अहिंसा, पर्यावरण रक्षा व गौसेवा का संकल्प लिया। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शास्त्र भेंट किए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन हुआ। मुनिश्री ने जीवन में राग-द्वेष त्याग कर संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
