खतरे का सफर: परोलिया में रपटे पर पानी के ऊपर से स्कूल जाते हैं बच्चे

जीरापुर। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जीरापुर के समीपस्थ ग्राम परोलिया में नाले के रपटे पर बारिश का पानी आने से आवागमन बाधित होकर जोखिम भरा बना हुआ है. इसी पानी के बीच से होकर ग्रामीणजन एवं स्कूल जाने वाले बच्चे आते-जाते है.

गौरतलब है कि समीपवर्ती ग्राम पंचायत परोलिया में नाले का रपटा काफी नीचे है जिससे तेज बारिश आने पर रपटे के ऊपर कई फीट पानी आ जाता है. पानी आते ही आवागन बाधित होकर जोखिम भरा हो जाता है. आवाजाही में ग्रामीणों को काफी कठिनाईयां का सामना करना पड़ता है. गांव के पूर्व दिशा में यह छापी नाला है. जैसे ही तेज बारिश होती है नाला उफान पर आ जाता है. शुक्रवार को सुबह से ही नाले के रपटे पर पानी आ गया.

स्कूल एवं कई गांव का रास्ता

नाले के इसी रपटे पर से होकर स्कूल एवं कई गांवों का रास्ता जाता है. स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को इस रपटे को पार कर ही आना-जाना पड़ता है. हर बारिश में यह परेशानी होती है. ग्रामीणजनों के द्वारा लम्बे समय से यहां पुलिया निर्माण करने की मांग की जाती आ रही है किंतु इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया. इसी रपटे से होकर गौशाला, ग्राम गागोरनी, पीपल्दा के लिए आना-जाना पड़ता है. गांव के खेत खलिहान भी इसी रास्ते से होकर आते-जाते है.

 

Next Post

राजपूत क्षत्रिय और करणी सेना ने ADM व ASP को ज्ञापन सौंपा

Fri Jul 18 , 2025
दमोह.जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम मीना मसराम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विगत दिवस गुरूवार को जिला मुख्यालय हरदा में राजपूत क्षत्रिय समाज के व्यक्तियों और छात्रावासी बच्चियों के साथ हुई मारपीट और […]

You May Like