राजपूत क्षत्रिय और करणी सेना ने ADM व ASP को ज्ञापन सौंपा

दमोह.जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम मीना मसराम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में विगत दिवस गुरूवार को जिला मुख्यालय हरदा में राजपूत क्षत्रिय समाज के व्यक्तियों और छात्रावासी बच्चियों के साथ हुई मारपीट और लाठीचार्ज की निंदा की गई है.कार्यवाही वापिस लेने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग ज्ञापन में मांग की गई है कि राजपूत क्षत्रिय समाज के व्यक्तियों और छात्रावासी बच्चियों पर हुई कार्यवाही वापिस ली जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए.साथ ही पुलिस-प्रशासन हरदा के दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा की गई है.

Next Post

गल्ला व्यापारी का शव बरामद

Fri Jul 18 , 2025
कटनी:रहस्यमय परिस्थितियों में लापता बरही के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी शारदा अग्रवाल पिता रामप्रसाद, उम्र 55 वर्ष का शव खजुरा नाला से बरामद कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि शारदा अग्रवाल बुधवार सुबह करीब 10 बजे से लापता रहे। देर रात उनकी बाइक बरही– गैरतलाई मार्ग स्थित खजुरा नाला के […]

You May Like