
सिंगरौली। बनारस में आज मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। हनुमान घाट पर नहाने के लिए 4 दोस्त गंगा किनारे पहुंचे थे। जहां नहाते वक्त दो युवक गंगा में डूबने लगे, उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वह दोनों गंगा में समा गए। दो युवकों को तो बचा लिया गया लेकिन, अन्य दो युवको की मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद दोनों युवकों की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया। सभी युवक वाराणसी में जेईई मेंस की तैयारी कर रहे थे। दोनों युवक सिंगरौली के बताये जा रहे हैं।
एक स्थानीय नाविक ने बताया कि आज दिन मंगलवार की सुबह स्थानीय पुलिस की तरफ से सूचना दी गई थी कि कुछ लोग गंगा में नहाने के दौरान डूब गए हैं। स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे की जद्दोजहद के बाद दो शव मौके से बरामद किए गए हैं। जल पुलिस कर्मियों और एनडीआरएफ की टीम के काफी प्रयास के बाद दो लोगों को तो बचा लिया गया। लेकिन दो लोगों को नहीं बचाया जा सका। दोनों की डेड बॉडी को करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। दोनों युवकों की शिनाख्त कर ली गई हैण् एक का नाम आदित्य राय 18 वर्ष और दूसरे का नाम विराट राय 19 वर्ष है। दोनों रिश्ते में एक ही परिवार की हैं या भाई है इस बारे में भी पड़ताल की जा रही है मृतक सिंगरौली के भगत सिंह कॉलोनी के पुलिस के मुताबिक चारों युवक रहने वाले हैं। फिलहाल उक्त घटना से भगत सिंह कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है।
