मुंबई, (वार्ता) रियल एस्टेट कंपनी अरकेड डेवलपर्स लिमिटेड ने ‘फिल्मिस्तान प्राइवेट लिमिटेड’ इकाई का 183 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की गुरुवार को घोषणा की।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिए एक बाध्यकारी समझौता किया जा चुका है।
इस अधिग्रहण के साथ अरकेड डेवलपर्स गोरेगांव पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित प्रतिष्ठित फिल्मिस्तान स्टूडियो कि चार एकड़ जमीन पर रियल एस्टेट परियोजना विकसित करने की तैयारी में है।
अधिग्रहण करने वाली कंपनी इस परियोजना को 2026 में पेश कर सकती है। डेवलपर कंपनी की योजना वहां अति-लक्जरी आवास विकासित करने की है। कंपनी का कहना है कि वहां 50-50 मंजिला दो आकर्षक ऊंचे टावरों में विशाल तीन, चार और पांच बेडरूम वाले घर के साथ-साथ विशेष पेंटहाउस भी होंगे। कंपनी का दावा है कि 3,000 करोड़ रुपये के अनुमानित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) के साथ, यह परियोजना पश्चिमी मुंबई में प्रीमियम आवास बाजार में एक चर्चित नाम होगी ।
