राहुल पैलेट गन पीड़ित मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पैलेट गन पीड़ित के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग को लेकर दिल्ली के मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित साहिल लोचव ने 14 अगस्त को अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने शिकायत का आईओ नंबर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद 17 अगस्त को ईमेल और फोन के माध्यम से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन शिकायत की पावती तक नहीं दी गई।

श्री गांधी का आरोप है कि मामला संज्ञेय अपराध से जुड़ा होने के बावजूद पुलिस ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। इसी मामले में पीड़ित के साथ श्री गांधी पहले मंदिर मार्ग पुलिस थाने पहुंचे और बाद में डीसीपी कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों ने कहा है कि पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में श्री गांधी डीसीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये हैं और मामले में प्राथमिकी दर्ज होने तक वहां से नहीं जाने पर अड़े हैं।

.....

Next Post

आठवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) की समीक्षा हर तीन महीने में करने का प्रस्ताव रखा गया है

Fri Aug 21 , 2026
नई दिल्ली, देश के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रमुख संगठन ‘भारत पेंशनर्स समाज’ (BPS) ने आठवें वेतन आयोग के समक्ष एक बड़ा प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव के तहत मांग की गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की […]

You May Like