इंडोनेशिया सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, पांच घायल

जकार्ता, 06 मई (वार्ता) इंडोनेशिया के पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के पदांग पंजांग शहर में मंगलवार सुबह बस दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और अन्य पांच घायल हो गए। अधिकारियों ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

पदांग पंजांग में परिवहन विभाग के प्रमुख अर्केस रेफैगस ने यहां शिन्हुआ को बताया कि यह दुर्घटना अंतर लिंटास सुमात्रा (एएलएस) कंपनी द्वारा संचालित एक बस के कथिततौर पर ब्रेक फेल होने के कारण हुई। ब्रेक फेल होने के कारण बस ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई।

श्री रेफैगस ने कहा, “एएलएस बस काफी तेज रफ्तार से जा रही थी और इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया। बस तीव्र मोड़ पर पलट गई।”

उन्होंने कहा कि बस में 25 लोग सवार थे। बस पलटते ही एक घर की बाड़ से टकरा गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बस चालक बच गया। सभी घायलों को दो स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Next Post

केजरीवाल के आवास के सामने भाजपा ने दिया धरना

Tue May 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों, विधायकों और पार्षदों ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के समक्ष धरना दिया। इस धरना में श्री सचदेवा के अलावा सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, […]

You May Like