MP Weather Alert: आज ग्वालियर, दतिया-भिंड में मूसलाधार बारिश संभव

भोपाल। मप्र के ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, निवाड़ी सहित जिलों में आज मंगलवार को मूसलाधार बारिश हो सकती है. प्रदेश के अधिकांश जिलों में इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होगी. बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर सहित जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं. इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. प्रदेश के जिलों में आगामी 6 अगस्त तक बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सिंगरौली, सीधी, रीवा, बालाघाट, पन्ना, खरगौन, सिहोर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मऊगंज, सतना सहित जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Next Post

निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहने से एक मजदूर की मौत, एक लापता

Tue Aug 5 , 2025
अलप्पुझा, 05 अगस्त (वार्ता) केरल के अचनकोविल नदी पर निर्माणाधीन एक पुल का हिस्सा ढह जाने से सात मजदूर पानी में गिर गये, जिनमें से पाँच तैरकर सुरक्षित निकल गये लेकिन एक की मौत हो गई और अन्य एक लापता है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान किझाक्केकरा वडक्के बीनू […]

You May Like