सावित्री ठाकुर के प्रयासों से बड़वाह-धामनोद फोरलेन मार्ग हेतु राशि स्वीकृत

धार. धार.महू लोकसभा क्षेत्र सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयासों ने समग्र विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल द्वारा बड़वाह–धामनोद चार लेन मार्ग (लंबाई 62.795 किलोमीटर) के निर्माण समेत 2500 करोड़ से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

यह परियोजना हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (॥्ररू) के अंतर्गत भूमि अर्जन सहित विकसित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना को नई मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में बुनियादी ढांचे का जो व्यापक विस्तार हो रहा है, यह परियोजना उसी दूरदर्शी सोच का सशक्त उदाहरण है। यह चार लेन मार्ग न केवल दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ेगा, बल्कि महेश्वर, ओंकारेश्वर, उज्जैन सहित क्षेत्र के अनेक धार्मिक, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक केंद्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। विशेष रूप से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध बनाएगा।आगामी सिंहस्थ महापर्व को दृष्टिगत रखते हुए यह मार्ग उज्जैन पहुँचने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। बेहतर सडक़ सुविधा से यातायात का दबाव कम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा श्रद्धालुओं को सहज और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा।

इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। व्यापार, उद्योग, कृषि परिवहन, पर्यटन एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्थानीय युवाओं को निर्माण कार्य एवं भविष्य में होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों से रोजगार मिलेगा, जिससे क्षेत्र की आर्थिक सशक्तता बढ़ेगी।

धार–महू लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध रही हूँ और आगे भी केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई एवं पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देती रहूँगी।

Next Post

बांग्लादेश की घटनाओं पर चुप क्यों है बुद्धिजीवी: साध्वी प्राची सिंह

Wed Dec 24 , 2025
शाजापुर। जहां भी संख्या बल कम होता है वहां हिंदू समाज को प्रताडि़त किया जाता है. जो लोग केरला स्टोरी और कश्मीर फाइल्स को झूठा कह रहे थे वो आज हकीकत में बांग्लादेश स्टोरी देख लें. बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही कु्रररता ना केवल निंदनीय है बल्कि बेहद […]

You May Like