ऑल इंडिया बीएचईएल इंटर-यूनिट शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप प्रारंभ

भोपाल: बीएचईएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भोपाल में आज से ऑल इंडिया बीएचईएल इंटर-यूनिट शूटिंग बॉल चैम्पियनशिप 2025 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ। बीएचईएल भोपाल के महाप्रबंधक एवं यूनिट हेड पी. के. उपाध्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में महाप्रबंधक (एमएम) एवं बीएचईएल स्पोर्ट्स अथॉरिटी के अध्यक्ष श्विपुल अग्रवाल, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह, अन्य महाप्रबंधकगण, यूनियन प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता में हरिद्वार, झांसी, भोपाल, हैदराबाद, बेंगलुरु, त्रिची, रानीपेट और थिरुमयम इकाइयों की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं।

अपने संबोधन में उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उन्हें टीम भावना बनाए रखने और खेल के माध्यम से संगठन को और अधिक गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

श्विपुल अग्रवाल ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रदर्शन की कामना की। वहीं टी. यू. सिंह ने खिलाड़ियों के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी और अनुशासन व खेल भावना से प्रतियोगिता संपन्न होने की आशा व्यक्त की।

कार्यक्रम का समापन बीएचईएल स्पोर्ट्स अथॉरिटी के अपर महाप्रबंधक श्री वी. एस. चौहान द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। यह प्रतियोगिता बीएचईएल इकाइयों के बीच खेल प्रतिभा और सौहार्द का उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत करेगी।

Next Post

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचे गडकरी, खंडेलवाल ने किया आत्मीय स्वागत

Sat Oct 25 , 2025
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बैतूल जिले के ग्राम चूरना, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक श्रीमती गंगाबाई उइके और भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार सहित […]

You May Like