जबलपुर: मदनमहल व क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पिस्टल, कारतूस जब्त किए गए।टीआई धीरज राज ने बताया कि नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया बस्ती में क्राईम ब्रांच व मदनमहल की संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू ठाकुर पिता स्व. रमेश सिंह ठाकुर 25 वर्ष निवासी मदनमहल, आयुष जैन उर्फ कल्लू पिता प्रमोद जैन 19 वर्ष निवासी सैनिक सोसायटी शारदा चौक गढ़ा को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल व कारतूस जप्त करते हुये आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। आरोपियों से उक्त पिस्टल व कारतूस कहा से व किससे प्राप्त किये गये हैं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Next Post
स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य तैयारियां: लाल परेड ग्राउंड पर जवानों ने दिखाया अनुशासन और तालमेल
Thu Aug 13 , 2026
भोपाल: ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर आज सुबह फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन और सटीक समन्वय के साथ मार्चपास्ट और कदमताल का अभ्यास किया। स्वतंत्रता दिवस के […]

You May Like
-
9 months ago
आतिशी ने गुरुओं के खिलाफ की बेअदबी : मिश्रा