पुलिस ने 120 किलो डोडाचूरा जब्त किया:7 प्लास्टिक कट्टों में भरा था, वाहन चेकिंग के दौरान तस्कर गिरफ्तार

नीमच। जिले की रतनगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया है। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

रतनगढ़ थाना प्रभारी बीएल भाभर ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को डीकेन चौकी पुलिस रतनगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध मारुति सुजुकी एस-प्रेसो (क्रमांक रूक्क/क्रछ्व26 क्च 3567) को रोका गया। तलाशी लेने पर कार में रखे 7 प्लास्टिक कट्टों से कुल 120 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने देवेंद्र सिंह सोलंकी (22) पुत्र लाखन सिंह सोलंकी, निवासी ग्राम रिछाचांदा, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

केन-बेतवा परियोजना पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला, आंदोलनकारियों की रिहाई की मांग

Sun Jul 19 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केन-बेतवा लिंक परियोजना का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का सम्मान होना चाहिए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई अलोकतांत्रिक है। सिंघार […]

You May Like