जकार्ता 19 जून (वार्ता) इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली के आई गुस्ती नगुराह राय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवा गुरुवार को फिर से बहाल हो गयी हैं।
हवाई अड्डे और एक सरकारी संस्थान ने गुरुवार को यह जानकारी दी। दरअसल पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी पर ज्वालामुखी विस्फोट का असर कम होने के कारण विमान सेवा को फिर से शुरु करने का फैसला किया गया।
आई गुस्ती नगुराह राय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संचार और कानूनी प्रभाग के प्रमुख गेडे एका सैंडी असमादी ने इसकी पुष्टि की और उन्होंने कहा कि उड़ान सेवा फिर से बहाल कर दियी गयी है।
आज हवाई अड्डे की वेबसाइट पर अंतरराष्ट्रीय या घरेलू उड़ानों के रद्द होने की कोई रिपोर्ट नहीं थी। उन्होंने कहा, “माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ज्वालामुखी विस्फोट के कारण पहले रद्द की गई कई एयरलाइन उड़ानें धीरे-धीरे संचालन में वापस आ गई हैं।”
ज्वालामुखी विज्ञान और भूवैज्ञानिक आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने कहा कि माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी ने मंगलवार की गतिविधि के बाद धीरे-धीरे ज्वालामुखी विस्फोट का असर कम हो गया है, जिससे राख का एक कॉलम आकाश में 10 किलोमीटर तक ऊपर तक फैल गया। केंद्र के अनुसार गुरुवार को विस्फोट जारी रहा लेकिन राख दिखाई नहीं दे रही थी।
गौरतलब है कि माउंट लेवोटोबी लाकी-लाकी 1,584 मीटर ऊंचा ज्वालामुखी है जो इंडोनेशिया में 127 सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।

