
दमोह। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी योजना का शुभारंभ गुरुवार, 2 जुलाई से हो गया है.यह योजना ग्राम पंचायतों की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली साबित होगी.7,500 करोड़ रूपये से अधिक के वित्तीय प्रावधान के साथ यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों तक रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी. मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा तथा निर्धारित समय में कार्य उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का भी प्रावधान किया गया है.इस आशय के विचार दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने ग्राम पंचायत हथना में विकसित भारत गारंटी’ जिला स्तरीय जन सम्मेलन लॉन्च कार्यक्रम में व्यक्त किए.सांसद श्री लोधी ने कहा योजना के माध्यम से डिजिटल जॉब कार्ड, तकनीक आधारित कार्य प्रबंधन प्रणाली तथा समयबद्ध व पारदर्शी भुगतान व्यवस्था लागू की गई है, जिससे लाभार्थियों को अधिक सुविधा और पारदर्शिता मिलेगी.
*गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी- राहुल सिंह सांसद*
उन्होने कहा विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, ग्रामीण सड़कों का निर्माण, वृक्षारोपण तथा टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष बल दिया जाएगा.इसके साथ ही ग्रामीण युवाओं के लिए कौशल विकास व आजीविका के नए अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे गांवों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.साथ ही इस योजना के लिए उनके द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया.
*कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए- मलैया*
विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया ने कहा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक विकासखंड (ब्लॉक) स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए.उन्होंने कहा इन कार्यशालाओं के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ेगी और लोगों को योजना के उद्देश्य, प्रावधानों तथा क्रियान्वयन प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.उन्होंने कहा कार्यशालाओं में यह भी बताया जाए कि योजना के संचालन के दौरान किस प्रकार की कठिनाइयां सामने आ सकती हैं तथा उनका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है.इससे योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और प्रभावशीलता आएगी तथा जनभागीदारी भी बढ़ेगी. इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल व जनपद अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर ने जी राम जी योजना के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने जी राम जी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान पौधरोपण व साईकिल वितरण भी किया गया.इस अवसर पर सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डाँ. मंजू धर्मेंद्र कटारे, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, जनपद अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर,
जनपद सदस्य नरेश, सरपंच प्र. नारायण कुशवाहा, जपं उपाध्यक्ष श्रीमती रश्मि दीपक ठाकुर, सुरेंद्र तोमर, शेरू सिंह, गुड्डा यादव, जिपं सदस्य प्रति.संतोष अठया, मनोहर तिवारी मंच पर मौजूद रहे. मंच के सामने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, जन, जपं सीईओ हलधर मिश्रा, आजीविका मिशन राजेंद्र उपाध्याय,एसडीओ महेंद्र सिंह,सब इंजीनियर सौरभ ठाकरे, डीडी वैन, अमित अहिरवार, आरिफ खान, असलम खान, नितिन जैन,प्रतिक्षा सिंघई, हथना सरपंच गुड्डू परशुराम मिश्रा,अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित हैं.मंच संचालन बिपिन चौबे द्वारा किया गया.
