रिठाला में झुग्गियों में लगी आग से प्रभावित परिवारों को की जा रही है हर संभव सहायता : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली 08 नवंबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

श्रीमती गुप्ता ने शनिवार को कहा, “रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास जेजे क्लस्टर की झुग्गियों में कल देर रात लगी आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया और प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं पुनर्वास कार्य तेजी से जारी हैं।”

उन्होंने कहा, “घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता से सभी आवश्यक कदम उठाए। आग पर नियंत्रण के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई गईं। प्रभावित लोगों के लिए भोजन और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। अस्थायी आश्रय स्थल स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि स्थायी राहत केंद्र, रिठाला कम्युनिटी सेंटर में संचालित है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 घंटे कैट एम्बुलेंस और मेडिकल टीमें तैनात हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा मलबा हटाने का कार्य और राजस्व विभाग द्वारा प्रभावित परिवारों का सत्यापन कार्य जारी है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है। दिल्ली सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है ।

उल्लेखनीय दिल्ली के रोहिणी में शुक्रवार रात रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास बसी झुग्गियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में बड़ी संख्या में झुग्गियां जलकर राख हो गईं।

 

Next Post

टोरेंट फार्मा का लाभ 30 प्रतिशत बढ़ा

Sat Nov 8 , 2025
अहमदाबाद, (वार्ता) दवा बनाने वाली भारतीय मूल की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 591 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत अधिक है1 कंपनी की शुक्रवार को यहां जारी विज्ञप्ति के […]

You May Like