जिला शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षकों की काउंसलिंग 7 एवं 8 अगस्त को आयोजित

सतना :जिला शिक्षा केंद्र (समग्र शिक्षा अभियान) सतना/मैहर द्वारा शिक्षकों के पदों की पूर्ति के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह प्रक्रिया राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार एवं गठित समिति के निर्णय के आधार पर संचालित की जा रही है। जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र सतना/मैहर ने बताया कि जिले में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु पात्र उच्च श्रेणी शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षक से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह चयन 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में जारी वरिष्ठता सूची के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक शिक्षक अपने आवेदन/सहमति पत्र निर्धारित प्रारूप में 5 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में अनिवार्य रूप से जमा करें। मैहर जिले के लिए काउंसलिंग 7 अगस्त 2026 को प्रातः 11.30 बजे से शासकीय बाल हाइस्कूल मैहर में होगी। आवेदन जमा करने के लिए जनपद शिक्षा केंद्र मैहर निर्धारित किया गया है।

सतना जिले के लिए 8 अगस्त 2026 को प्रातः 11.30 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सतना में होगी। आवेदन जमा करने के जिला शिक्षा केंद्र सतना निर्धारित है। जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केंद्र सतना/मैहर ने सभी पात्र शिक्षकों से अपील की है कि वे समय-सीमा का पालन करते हुए प्रक्रिया में भाग लें, ताकि पदों की पूर्ति शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से की जा सके।

Next Post

गाय से टकराई बाइक, दंपत्ति समेत दो मासूम घायल; सामाजिक संगठन ने दिखाई मानवता

Sat Aug 1 , 2026
सिंगरौली: रौंदी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क पर अचानक गाय आ जाने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार मलगा निवासी सुखदेव सिंह, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे घायल हो गए। परिवार माडा की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।घटना की सूचना मिलते […]

You May Like