गाय से टकराई बाइक, दंपत्ति समेत दो मासूम घायल; सामाजिक संगठन ने दिखाई मानवता

सिंगरौली: रौंदी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क पर अचानक गाय आ जाने से एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार मलगा निवासी सुखदेव सिंह, उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चे घायल हो गए। परिवार माडा की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।घटना की सूचना मिलते ही क्षत्रिय कुलावंत संगठन के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे। सबसे पहले विकेश सिंह ने घायलों को अपने निजी वाहन से माडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार शुरू कराया।

इसके बाद रणधीर सिंह, अवनीश सिंह सहित अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार में सहयोग करते रहे। संगठन के सदस्यों ने चिकित्सकों से समन्वय बनाते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं कराईं। उपचार के दौरान रणधीर सिंह ने भी प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग किया। समय पर अस्पताल पहुंचने से सभी घायलों का इलाज शुरू हो सका। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने संगठन के सदस्यों की त्वरित मदद और मानवीय पहल की सराहना की।

Next Post

इंदौर में खुले बिजली तार से गाय की मौत, कार्रवाई की मांग तेज

Sat Aug 1 , 2026
इंदौर: पिपलाहना चौराहे पर स्ट्रीट लाइट के खुले बिजली तार में करंट आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत ने दोषी अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है और चेतावनी […]

You May Like