भोपाल: झाँसी की वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि झलकारी बाई का साहस और पराक्रम भारतीय इतिहास का गौरवशाली अध्याय है।उन्होंने लिखा कि जाकर रण में ललकारी थी, वह तो झांसी की झलकारी थी। गोरों से लड़ना सिखा गई, है इतिहास में झलक रही, वह भारत की ही नारी थी।
डॉ. यादव ने रानी लक्ष्मीबाई की सेना की महिला शाखा दुर्गा दल की सेनापति झलकारी बाई के योगदान को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने वीरांगना के शौर्य, दृढ़ता और राष्ट्रभक्ति को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया।
