ईरान के हमले के बाद ड्रोन का मलबा कतर पर गिरने से केरलवासी घायल

त्रिशूर/दोहा, 02 मार्च (वार्ता) कतर की वायु रक्षा प्रणाली द्वारा रोके गये ड्रोन का मलबा गिरने केरल निवासी एक व्यक्ति घायल हो गया। यह ड्रोन ईरान द्वारा किए गए हमले के तहत लॉन्च किया गया था।

घायल की पहचान त्रिशूर जिले के वेंगिडांग पनिकवेत्तिल निवासी हिशाम (48) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जब ड्रोन को बीच हवा में मार गिराया गया, तब वह अपने एक सहकर्मी के साथ बाहर थे। नष्ट हुए ड्रोन के टुकड़े उन्हें लगे, जिससे उनके हाथ-पैर में चोटें आईं। श्री केरल वर्मा कॉलेज के पूर्व छात्र और विश्वविद्यालय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी हिशाम वर्तमान में कतर की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

उन्हें तुरंत दोहा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उनकी आपातकालीन सर्जरी हुई। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि वे चिकित्सा देखभाल में हैं और उनकी स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

यह घटना क्षेत्रीय तनाव के बीच घटी, जब कतर के हवाई क्षेत्र में कई ड्रोन देखे जाने की खबर है। हालांकि देश की रक्षा प्रणालियों ने हवाई खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया, लेकिन मलबे के गिरने से कुछ नागरिकों को चोटें आईं, जिनमें केरल के प्रवासी भी शामिल हैं।

 

 

Next Post

सर्वाकल कैंसर का टीकाकरण शुरु

Mon Mar 2 , 2026
सतना :सर्वाइकल कैंसर को भारत में महिलाओं के बीच दूसरा सबसे आम कैंसर माना जाता है. जिसे देखते हुए भारत सरकार द्वारा नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है. इसी कड़ी में रविवार को जिला चिकित्सालय में किशोरियों को टीका लगाया गया.मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला […]

You May Like

मनोरंजन