युवक की हत्या की कोशिश,पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा

भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या का प्रयास करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की है. आरोपियो ने पुरानी रंजिश के चलते युवक पर तलवार और डंडे से हमला कर दिया था. पुलिस ने मौके पर ही घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों को जब्त कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी अभि मीना (27) निवासी इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई. अभि ने पुलिस को बताया कि वह न्यू सनखेडी कोलार रोड में वर्तमान में रहता है. पुरानी रंजिश के चलते आरोपी सागर ,राज उईके ,तरूण और उनके एक अन्य साथी ने मिलकर फरियादी के साथ गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से हमला किया. आरोपियों ने तलवार और डंडे से अभि पर हमला किया. इस हमले में अभि को गंभीर चोट आई. मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राज ऊईके ,तरुण अहिरवार को गिरफ्तार किया. पुलिस ने नाबालिग आरोपी से पूछताछ करते हुए मौके पर मिले तलवार और बांस के डंडे को जब्त कर लिया.

Next Post

अमेरिका-यूरोप के संबंध पहले जैसे नहीं रहे : मर्ज़

Tue Feb 3 , 2026
बर्लिन, 03 फरवरी (वार्ता) जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा है कि अमेरिका और यूरोप के संबंध बदल गये हैं और अब “पुरानी स्मृतियां या पुराने दौर की बातें” यूरोप के काम नहीं आएंगी। श्री मर्ज ने ड्यूश बोर्स ग्रुप के एक सालाना कार्यक्रम में सोमवार को कहा कि […]

You May Like

मनोरंजन