सीएम डॉ यादव गुवाहाटी पहुंचे, राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में लेंगे भाग

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वे आज असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि असम अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट वस्त्र विरासत के लिए विशेष पहचान रखता है। उन्होंने बताया कि वे कल आयोजित होने वाले राष्ट्रीय वस्त्र मंत्रियों के सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम सरकार द्वारा सरकार दृष्टि जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें वे शामिल होने आए हैं। असम में हथकरघा और वस्त्र उद्योग का उत्कृष्ट कार्य हो रहा है, वहीं मध्यप्रदेश में भी इस क्षेत्र में बेहतर काम किया जा रहा है। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच वस्त्र एवं हथकरघा क्षेत्र में आदान-प्रदान को लेकर भी सकारात्मक निर्णय लिए जाने की संभावना जताई।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के निरंतर विकास की बात कहते हुए असम के सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और ईश्वर से असम की प्रगति की कामना की।

 

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने एन बीरेन सिंह से जुड़े 48 मिनट के ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच के दिए आदेश

Thu Jan 8 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने 2023 की जातीय हिंसा में मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को कथित तौर पर फंसाने वाली पूरी 48 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही उनके वॉयस सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी(एनएफएसयू), गांधीनगर को भेजे जाने […]

You May Like