सुप्रीम कोर्ट ने एन बीरेन सिंह से जुड़े 48 मिनट के ऑडियो क्लिप की फोरेंसिक जांच के दिए आदेश

नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने 2023 की जातीय हिंसा में मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को कथित तौर पर फंसाने वाली पूरी 48 मिनट की ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही उनके वॉयस सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी(एनएफएसयू), गांधीनगर को भेजे जाने के बुधवार को आदेश दिए।

न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने ऑडियो रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता की अदालत की निगरानी में जांच की मांग को लेकर पेश याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। पीठ ने एनएफएसयू को फोरेंसिक विश्लेषण में तेजी लाने और अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में इस न्यायालय को सौंपने का भी निर्देश दिया।

इससे पहले नवंबर 2025 में एनएफएसयू ने शीर्ष न्यायालय को सूचित किया था कि उसे पहले भेजे गए ऑडियो क्लिप में छेड़छाड़ के संकेत थे और वे वैज्ञानिक रूप से आवाज की तुलना के लिए उपयुक्त नहीं थे।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि मणिपुर पुलिस ने फोरेंसिक लैब को पूरी रिकॉर्डिंग के बजाय केवल छोटे, संपादित क्लिप भेजे थे।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता कुकी ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट की ओर से पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने कहा कि मामला लगभग दस बार सूचीबद्ध किया गया था और हर बार सरकारी वकील पेश हुए थे। उन्होंने तर्क दिया कि याचिका में ही पूरी 48 मिनट की बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट शामिल है और ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई गई थी।

राज्य की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि पूरी रिकॉर्डिंग पिछली सुनवाई के बाद ही मिली थी और पहले औपचारिक रूप से नहीं दी गई थी।

पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद पूरी रिकॉर्डिंग को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जाने के निर्देश दिए।

Next Post

226 वाहन चालकों से वसूला 92, 900 जुर्माना

Thu Jan 8 , 2026
जबलपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में माह जनवरी 2026 में सुरक्षा जीवन रक्षा थीम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।