जबलपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जबलपुर यातायात पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मार्गदर्शन में माह जनवरी 2026 में सुरक्षा जीवन रक्षा थीम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा 226 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 92,900 रूपए समन शुल्क वसूल किया गया।यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट न पहनने, ओवरस्पीडिंग, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, गलत पार्किंग एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
