बिचौली मर्दाना में डायपर गोदाम में लगी भीषण आग, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

इंदौर: बिचौली मर्दाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक डायपर और सेनेटरी पैड फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई. आग इतनी भयावह थी कि फायर ब्रिगेड को उस पर काबू पाने में करीब पांच घंटे का समय लग गया. हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया.घटना रात करीब 1:44 बजे दीपक पंवार के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी.

गांधी हॉल फायर स्टेशन से एएसआई शोभाराम मालवीय के नेतृत्व में दमकल दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग पूरे गोदाम में फैल चुकी थी. डायपर और सेनेटरी पैड जैसे ज्वलनशील सामान के कारण लपटें तेजी से भड़कती रहीं. आग बुझाने में करीब 30 हजार लीटर पानी का उपयोग किया गया और सुबह 5:35 बजे पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका. हादसे में बड़ी मात्रा में तैयार डायपर, फर्नीचर, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर नष्ट हो गए. प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है

Next Post

सैर सपाटा मेट्रो स्टेशन के नजदीक ब्लू लाइन का पहला गर्डर रखा,15 दिन बाद दूसरा रखेंगे

Mon Feb 9 , 2026
भोपाल: भोपाल मेट्रो रेल की दूसरी लाइन के लिए गर्डर रखने की शुरुआत हो गई है, इसे सैर सपाटा मेट्रो स्टेशन के नजदीक से शुरू किया गया है. यह गर्डर मेट्रो रेल लाइन के पोल नंबर 14 व 15 पर रखा गया है. 1 से 13 नंबर पोल का अभी […]

You May Like