अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से 152 किलो गांजा जप्त

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर से 152 किलो गांजा जप्त किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीना ने आज बताया कि राजनांदगांव छत्तीसगढ से झांसी उत्तरप्रदेश पिकअप वाहन से 152 किलो गांजा ले जाते हुए घेराबंदी करके चालक रोहित सिंह निवासी ग्वालियर को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को राष्ट्रीय राज्यमार्ग 44 पर नाकेबंदी करके पकडा गया। इस वाहन में खाली कैरेट भरे हुए थे। उसमें चालाकी के साथ बोरियों में गांजा भरा हुआ था। गांजा के साथ छत्तीसगढ़ के नंबर वाली पिकअप को भी जप्त कर लिया गया है। जप्त सामान की कीमत 50 लाख रूपए है।

Next Post

दुबई में चमकी आमला की बेटी, नीलिमा पाटिल को खण्डेलवाल ने दी बधाई

Wed Feb 25 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को बैतूल जिले के आमला की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नीलिमा पाटिल को दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नीलिमा ने अपने शानदार खेल से न केवल मध्यप्रदेश बल्कि […]

You May Like